बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : मोतिहारी में पोखर में डूबने से दो बच्चों की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

BIG BREAKING : मोतिहारी में पोखर में डूबने से दो बच्चों की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

MOTIHARI : बिहार के साथ देश ही विदेशों के कई जगहों पर आज से चार दिवसीय नहाय खाय की शुरुआत हो गयी है। वहीँ मोतिहारी के मिश्रौलिया पंचायत के सखवा दह में छठ पूजा से पहले ही मातम पसर गया है। जहाँ खराई काटने के दौरान पैर फिसलने से पोखर के गड्डे में भरे पानी में दो बच्चे डूब गए। जिससे दोनों बच्चे की मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही घर सहित गांव में कोहराम मच गया है। 

इस घटना की सूचना मुखिया ने अधिकारियों को दी। जिसके बाद सीओ और गोबिंदगंज थाना पुलिस गाँव में पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पंचायत के सखवा दह की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है की गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया पंचायत के वार्ड 10 में खरई काटने के दौरान पैर फिसलने से दो बच्चे पानी में डूब गए। डूबने से दोनों बच्चे की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों का शव पानी से बाहर निकाला गया। मृतक बच्चे की पहचान मिश्रौलिया वार्ड 10 के फैसल अंसारी व इरशाद अंसारी के रूप में किया गया। 

पंचायत के मुखिया देशबंधु सिंह की सूचना पर अरेराज सीओ पवन कुमार झा व गोबिंदगंज थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल पर पूर्व मुखिया चंदेश्वर सिंह, सरपंच संजय सिंह सहित सैकड़ों लोग पहुचकर परिवार को ढांढस देने में जुटे है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News