बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो सीएसपी संचालकों को बदमाशों ने मारी गोली, ढाई लाख से अधिक की नगदी लूटकर हुए फरार

दो सीएसपी संचालकों को बदमाशों ने मारी गोली, ढाई लाख से अधिक की नगदी लूटकर हुए फरार

KATIHAR : कटिहार में देर शाम दो सीएसपी संचालक से गोली मारकर लूट की घटना हुई है।  मामला आजमनगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव से जुड़ा है। जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान सीएसपी संचालकों को गोली मार दी और लगभग उनके पास रखे हुए ढाई लाख रुपए लूट लिए। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

मामले में बताया जा रहा है कि दोनों सीएसपी संचालक अमित कुमार और करण कुमार प्रतिदिन की तरह अपना सीएसपी बंद कर लौट रहे थे।  इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने दोनों को घेर लिया और बंदूक के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान जब दोनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और उनके पास रखे हुए लगभग लगभग ढाई लाख की रकम लूट कर फरार हो गए।

इस हादसे में सीएसपी संचालक अमित कुमार के जांघ में जबकि करण कुमार के वाह में गोली लगी है। बारसोई अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है।

Suggested News