बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में भाजयुमो के बिहार प्रदेश कार्यसमिति की हुई दो दिवसीय बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

भागलपुर में भाजयुमो के बिहार प्रदेश कार्यसमिति की हुई दो दिवसीय बैठक, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

BHAGALPUR : आज भागलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश कार्यसमिति की होने वाली दो दिवसीय बैठक का विधिवत उद्घाटन किया गया। बताते चलें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से यह आयोजन भागलपुर में 23 वर्षों के बाद आयोजित की गई है। बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी समेत सभी सम्मानित प्रदेश के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। दो दिवसीय बैठक का कार्यक्रम झंडोत्तोलन से शुरू हुआ। उसके बाद उद्घाटन सत्र में बाबा बूढ़ानाथ के विद्वान पंडितों द्वारा मंगलाचरण के उपरांत  प्रारंभ हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत  केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानियां एवं निवर्तमान भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के कर कमलों से विधिवत दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानियां का संगठनात्मक विषय पर एक सत्र लिया गया। जिसमें कई बिंदुओं पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ता की एवं अपनी बातें रखी। 

वहीं पुर्व मंत्री जनक चमार द्वारा समाजिक समरसता विषय पर एक सत्र लिया गया। साथ ही बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा के द्वारा आत्म निर्भर भारत विषय पर प्रकाश डाला गया। बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी द्वारा आज का युवा मोर्चा कल का भाजपा विषय पर चर्चा हुई। 

दो दिवसीय कार्यक्रम में भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव, महामंत्री जितेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री सीमांत पटेल, हिमांशु यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, भागलपुर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, उपस्थित रहे।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News