भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 26-27 फरवरी को भागलपुर में

भागलपुर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भागलपुर द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक आयोजित होनी है. यह कार्यक्रम 26 और 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी. बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की लाजवंती झा ने कहा पार्टी की मजबूती एवं कई बिंदुओं पर वार्ता रखी जाएगी जिससे अंग की धरती भागलपुर भी भारतीय जनता पार्टी को एक नई पहचान मिलेगी.
उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं का योगदान बढ़-चढ़कर हो. उन्होंने कहा कि की पार्टी महिलाओं के प्रति संवेदनशील है, संगठन ने महिलाओं के लिए 33% आरक्षण कर दिया है. इससे महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो सके।
इस दौरान भागलपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह के अलावे कई भाजपा के कई सदस्य मौजूद थे।