गया एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से नहीं मिलने देने पर भड़के दो पूर्व सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष पर लगाया बड़ा आरोप

गया एयरपोर्ट पर पीएम मोदी से नहीं मिलने देने पर भड़के दो पूर्

GAYA : जिला के पूर्व दो सांसदों को गया एयरपोर्ट पर नरेंद्र मोदी से मिलने नहीं दिया गया। दोनो पूर्व सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की हम लोग महादलित समाज से ताल्लुकात रखते है। इसीलिए हमलोग को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात नहीं करने दिया गया। 

उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भाजपा कार्यालय के द्वारा एक लिस्ट निर्गत किया गया था। उस लिस्ट में जिसका भी नाम था। उसी का सिर्फ पास बना। उन दोनो पूर्व सांसदों ने विरोध जताते हुए कहा की हमलोग महादलित है इसीलिए ऐसा किया गया। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा की ये सभी को पैसे लेकर पास निर्गत किए है। हमलोग पिछड़ी जाति से है। इसीलिए पीएम से मुलाकात नही करने दिया गया।

वही जिलाध्यक्ष का कहना है की हमलोग जिस समाज से आते है। उस समाज में हमलोग को ऐसा संस्कार नहीं दिया गया की पैसे के लिए कोई काम करें। उन्होंने कहा की जितने भी कार्यकर्ताओं का पास बनाया गया है। वे छोटे छोटे कार्यकर्ता है। वे मंडल में कार्य करने वाले नेता है और आज उनलोगो को भी पीएम से मुलाकात कराई गई।

उन्होंने कहा की अगर दोनों पूर्व सांसदों को पार्टी का जरा भी ख्याल होता तो वे कही पर बैठकर मसले को हल करते ना की मिडियाबाजी करके। जिलाध्यक्ष ने ये भी कहा की प्रोटोकाल के अनुसार दोनो पूर्व सांसदों को मिलने का नियम है। लेकिन ये कई बार मिले है। अगर एक बार मुलाकात नही हुई तो क्या हुआ। यहां जितने भी लोग है सब भाजपा के कार्यकर्ता ही है।

गया से संतोष की रिपोर्ट