बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नौबतपुर पुलिस का 'इकबाल' खत्म! अब लड़की को 'उठा' ले जाने के लिए भिड़ंत, खूब हुई फायरिंग...

नौबतपुर पुलिस का 'इकबाल' खत्म! अब लड़की को 'उठा' ले जाने के लिए भिड़ंत, खूब हुई फायरिंग...

पटना... पटना की नौबतपुर पुलिस 28 दिन बाद भी पटना के अपहृत कारोबारी भाइयों को खोजने में विफल रही है। पुलिस सिर्फ अंधेरे में तीर चला रही है। ऐसे में अब परिजनों का विश्वास पुलिस से उठते जा रहा है। इसी बीच अब नौबतपुर में एक लड़की पर कब्जा करने को लेकर इलाके में खूब फायरिंग हुई है। ताजा मामला नौबतपुर के शहर रामपुर का है, जहां एक लड़की को लेकर दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई है। इस घटना के बाद से अब नौबतपुर पुलिस पर सवाल उठना लाजमी हो गया है।

बताया जाता है कि नौबतपुर थाना अंतर्गत शहर रामपुर में एक लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। फिर क्या था, देखते ही देखते आपस में भिड़ गए और नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली। इस दौरान स्थानीय लोगों में दहशत फैल गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही हैं और क्षेत्र में अब भी तनाव कायम है।


इस घटना से गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। अचानक गोलीबारी से गांव में सन्नाटा पसर गया। वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके से एक बाइक बरामद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक लड़की पर वर्चस्व जमाने को लेकर दो गुटों में गोलीबारी हुई। 

इस संबंध में पीड़िता ने बड़ी टंगरैला गांव के दो लोगों के खिलाफ नौबतपुर थाने में लिखित शिकायत दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक कुमार ने बताया कि बदमाशों के दो गुटों में आपसी वर्चस्व कायम करने को लेकर गोली चली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को तफ्तीश कर रही है।

Suggested News