बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीआरपीएफ कैम्प पर हमला करने के आरोपी दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

सीआरपीएफ कैम्प पर हमला करने के आरोपी दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद. अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान में मदनपुर पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) ने संयुक्त ऑपरेशन में दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार नक्सलियों में सहियारी निवासी साहेब भुईयां और जुड़ाही निवासी संतोष भुईयां शामिल है। दोनो को गुप्त सूचना पर संयुक्त छापेमारी में अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनो नक्सलियों की तलाश में पुलिस अरसे से लगी थी। नक्सली साहेब भुईयां को छोटकी छेछानी गांव से गिरफ्तार किया गया है जबकि संतोष भुईंया को उमगा से गिरफ्तार किया गया है। 

दोनो के खिलाफ मदनपुर थाना में आधा दर्जन नक्सली कांड दर्ज है। इन मामलों में पुलिस दोनों नक्सलियों को सरगर्मी से तलाश कर रही थी। औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि  साहेब को 23 दिसम्बर को जबकि दूसरे को 24 को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. हालाँकि दोनों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है.



Suggested News