बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में सड़क दुर्घटना में दो की गयी जान, बांका में बाइक सवार की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नवादा में सड़क दुर्घटना में दो की गयी जान, बांका में बाइक सवार की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BANKA  अमरपुर -कजरैली मुख्य मार्ग में रविवार को डुमरामा बाजार में बाइक के आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक का भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बाइक चालक डुमरामा गांव का बाबूलाल चक्रवर्ती था। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाबूलाल चक्रवर्ती अमरपुर बाजार की ओर से घर लौट रहा था। 

इसी क्रम में डुमरामा बाजार में सामने से तेजगति से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। जिससे बाबूलाल चक्रवर्ती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्वजनों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डा विद्यासागर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। भागलपुर में इलाज के दौरान जख्मी बाइक चालक का मौत हो गया।

वहीँ कुल्हडिया गांव में रविवार को सोख्ता में डुबने से एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक मासूम राहुल चौधरी का पुत्र निशी कुमार था। स्वजन ने बताया कि घर के बाहरी परिसर में पानी का सोख्ता था। निशी आंगन में खेल रहा था। घर के सभी सदस्य छठ पूजा की तैयारी में लगे थे। जब निशी को खोजने लगे तो पानी से भरे सोख्ता में पड़ा मिला। जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां डा विद्यासागर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

उधर नवादा में सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि पकरीबरावां-नवादा पथ पर पर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघीपुर गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जहां भगवानपुरा निवासी शिव बालक के 21 वर्षीय फंटूश कुमार एवं सीधो यादव के 12 वर्षीय छोटू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वही आक्रोशित के द्वारा जमकर हंगामा की जा रही है। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत और नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News