बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

नालंदा में अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, एक गंभीर रुप से घायल

NALANDA : जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटना में जहां 2 लोगो की मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। 

पहली घटना सिलाव थाना क्षेत्र में हुई। जहां नियमतनगर गांव में सुरेंद्र प्रसाद और अरुण कुमार नामक दो किसान खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक बारिश आ गई और बारिश से छिपने के लिए वे लोग एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान वज्रपात होने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जहां सुरेंद्र प्रसाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अरुण कुमार का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

वही दूसरी घटना बिहार थाना इलाके के कागजी मोहल्ला में हुई। जहां एक मकान में प्लास्टर का काम कर रहे राज राजमिस्त्री सुजीत रविदास की मौत करंट लगने से हो गयी। मृतक रहुई थाना इलाके के सुलेमान पुर निवासी था। वह पिछले कुछ दिनों से दिवेश कुमार के मकान में प्लास्टर का काम कर रहा थे। आज प्लास्टर के दौरान बल्ब के समीप नंगे तार की चपेट में आने से उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News