बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका के इस मंदिर में बलि के लिए लगी दो किलोमीटर लम्बी कतार, 30 हज़ार बली का अनुमान

बांका के इस मंदिर में बलि के लिए लगी दो किलोमीटर लम्बी कतार, 30 हज़ार बली का अनुमान

BANKA : आज नवरात्र का अंतिम दिन है। कल यानी विजयदशमी को रावण वध के साथ ही दशहरा की समाप्ति हो जाएगी। हालाँकि आज के दिन कई जगहों पर बलि देने की परम्परा है। बांका के शंभूगंज प्रखंड में स्थित तिलडिहा दुर्गा मंदिर में पाठा बली शुरू हो गयी। 


जिसके लिए करीब 2 किलोमीटर तक लोगों की लम्बी लाइन लगी हुई है। इस साल करीब 30,000 बली का अनुमान लगाया गया है। इसके लिए 15 दिन पहले से ही काउंटर पर रसीद काटी जा रही थी। करीब 17000 लोगों ने काउंटर पर रसीद कटाई है।

लोगों को मेला में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए करीब 20 स्थानों पर मेला परिसर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 16 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 500 पुलिस बल की तैनाती की गई है। एडीएम माधव कुमार सिंह, एसडीओ और एसडीपीओ समेत वरिया अधिकारी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है की दर्शन शंभूगंज प्रखंड के प्रसिद्ध तिलडिहा दुर्गा मंदिर में दूरदराज से लोग आते हैं और बलि प्रदान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां लोगों की मन्नत माता रानी जरूर पूरा करती है। मन्नतें पूरी हो जाने के बाद लोग बलि देने आते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने इस बार पहले से ही तैयारी की गयी थी। 


Suggested News