पटना पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाश, बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में थे, देसी पिस्टल, जिन्दा कारतूस बरामद

पटना पुलिस की गिरफ्त में आए दो बदमाश,  बड़ी घटना को अंजाम देन

पटना. आगामी त्योहारों और आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है. तमाम थानों द्वारा अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गस्ती दल को एक्टिव कर दिया गया है. इसी कड़ी में घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे दो अपराधियों को पटना पुलिस की गस्ती टीम ने धर दबोचा है. मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ गुरुवार की देर शाम दोनों को पकड़ा गया है.

पकड़ में आए अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल,1 जिन्दा कारतूस, एक धारदार चाकू और 2 मोबाईल  बरामद हुआ है। जक्कनपुर थानाध्यक्ष हरी नारायण सिंह ने बताया कि पकड़ में आया अपराधी विवेक कुमार और राजीव कुमार खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना का रहने वाला है। पुछताछ में अपराधियों ने बताया की वो जक्कनपुर थाना क्षेत्र के होटल में एक दिन पहले कमरा लेकर रहने आए और अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे थे.

फिलहाल घटना से पहले अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है. पटना पुलिस खगड़िया जिले के थाने से संपर्क साध गिरफ्तार अपराधियों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुट गई है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट