बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में दूसरे जिलों से वारदात को अंजाम देने आये दो बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस भी बरामद

नालंदा में दूसरे जिलों से वारदात को अंजाम देने आये दो बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस भी बरामद

नालंदा. सीमावर्ती जिला की सीमा लांघकर राजगीर में अपराध करने आये दो बदमाश को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों लूटपाट को अंजाम देने की मंशा से आये थे। पुलिस सक्रियता से घटना टल गई।

गिरफ्तार लुटेरों में गया जिला के गुरारू थाना क्षेत्र निवासी रामजी रजक का पुत्र उत्तम कुमार उर्फ अरविंद और पटना जिला के बेलछी निवासी नरेंद्र प्रसाद का पुत्र बिट्‌टू कुमार उर्फ लक्की राज है। दोनों के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि शाम में वह गश्ती में थे। उसी दौरान गिरियक मोड़ के पास दो संदिग्धों पर उनकी नजर गई। तलाशी लेने पर उनके पास से पिस्टल-कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों अंतरजिला गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

लूट-चोरी की घटना को अंजाम देता है। बिट्‌टू पर राजगीर और उत्तम पर सरमेरा थाना में पूर्व से केस दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। कार्रवाई टीम में दारोगा प्रभाकर कुमार झा समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

Suggested News