बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया सिविल कोर्ट में हत्या के दो आरोपियों ने किया सरेंडर, दोषी करार दिए जाने के बाद हुए थे फरार

गया सिविल कोर्ट में हत्या के दो आरोपियों ने किया सरेंडर, दोषी करार दिए जाने के बाद हुए थे फरार

GAYA : कल यानी मंगलवार को हत्या ममाले में दोषी करार दिए जाने के बाद दो आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी करना शुरू कर दिया। 


जिसके बाद आखिरकार दोनों आरोपियों ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दोनों आरोपी मंगलवार को एडीजे -2 में हो रही सजा के सुनवाई पर फरार हो गए थे। लगातार पुलिस की दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

बताया जाता है कि वर्ष 2015 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात हुई थी। जिसमें बेलहंडी के रहने वाले यह दोनों आरोपी बनाए गए थे। उसके बाद से इस मामले का कोर्ट में विचारण चल रहा था। इस बीच मंगलवार को एडीजे 2 की अदालत द्वारा हत्या के दोनों आरोपितों को दोषी करार दिए जाने के साथ ही कस्टडी में लिए जाने से पहले ही दोनों फरार हो गए। 

इस संबंध में गया सिविल कोर्ट एपीपी कमल किशोर पंडित ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोषी करार दिए जाने के बाद हत्या के दो आरोपी फरार हो गए थे। अब 1 दिन बाद दोनों में कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। दोनों आरोपित मुफस्सिल थाना अंतर्गत के रहने वाले हैं। अब कोर्ट के दिशा निर्देश निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई हो रही है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News