बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा कोहराम

नवादा में सड़क हादसे में दो लोगों की हुई मौत, इलाके में मचा कोहराम

NAWADA: नवादा जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को देर शाम सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। नरहट व हिसुआ थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौतें हुईं। नरहट थाना क्षेत्र के पांडेय बिगहा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचल कर पतरौल गांव के करुण चौधरी के पुत्र करण कुमार की मौत हो गई।

बताया जाता है कि वह अपने घर से पैदल आ रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से उसे नरहट पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में सदर अस्पताल से भी रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। 

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं दूसरी ओर हिसुआ थाना क्षेत्र के हिसुआ-नवादा पथ पर उड़सा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में उसी गांव की विरंजवा देवी की मौत हो गयी। वह मिट्टी लाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी बाइक सवार ने धक्का मार दिया।

ग्रामीणों ने घायल महिला को हिसुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। हिसुआ पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। बाइक सवार की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट

Suggested News