बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बोधगया से दो छात्र जापान के लिए हुए रवाना, 6 देशों की ओर से आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में होंगे शामिल

BIHAR NEWS : बोधगया से दो छात्र जापान के लिए हुए रवाना, 6 देशों की ओर से आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में होंगे शामिल

GAYA : जापान में आयोजित कल्चरल एक्सचेंज इन जापान दी लेस वर्ल्ड कार्यक्रम में बोधगया से दो छात्रों को निमंत्रण मिला है। इस कल्चरल प्रोग्राम को 6 देशों ने मिलकर आयोजित किया है। जिसमें थाईलैंड, जापान, नेपाल, इंडोनेशिया, जांबिया और इंडिया शामिल है। बोधगया में संचालित प्रेमा मेटा ऑरफेन ट्रस्ट में पढ़ने वाले दो छात्र इस कल्चरल प्रोग्राम में शामिल होंगे, जिसमें सोनम कुमारी और अभिमन्यु कुमार को जापान भेजा जा रहा है।

इससे दोनों छात्र के अभिभावक काफी खुश हैं। छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि हम जैसे गरीब परिवार के लिए बड़ी सौभाग्य की बात है कि हमारे बच्चे जापान जाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही छात्रों के साथ संस्था के प्रिंसिपल नागदेव कुमार भी जापान जाएंगे। सोमवार को उक्त संस्था के शिक्षक और छात्रों ने मिलकर जापान जाने वाले दोनों छात्रों को बड़े ही धूमधाम से विदाई किया। इसके पहले संस्था में ही माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि हमारे संस्था में हमेशा इस तरह की एक्टिविटी होती है। पिछले वर्ष 17 छात्र जापानी भाषा सीख कर जापान गए हैं जो वहां पर स्वास्थ्य विभाग में जॉब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से बच्चों को वीजा और पासपोर्ट बिल्कुल नि:शुल्क बनवाया गया है। इस बार छह कंट्री मिलकर कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया है जिसमें हमारे संस्था के दो बच्चों को निमंत्रण मिला है। 

उन्होंने कहा की दोनों बच्चे वहां जाकर डांडिया और भारतीय संस्कृति से जुड़े नृत्य गान का प्रदर्शन करेंगे। इस विदाई समारोह के अवसर पर जापानी महिला यूको मोमोज, शिक्षक शबनम कुमारी, विजय कुमार, परमानंद कुमार शामिल थे। बच्चों के अभिभावक प्रेम पासवान,और कैली देवी भी मौजूद थीं।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Editor's Picks