दोस्त की शादी में जा रहे दो युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
वैशाली- ऑटो से सवार होकर बारात जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. घटना हाजीपुर जंदाहा NH 322 की है. घायल दोनों युवक गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द गांव के रहने वाले हैं. दोनों अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने जंदाहा सीएनजी ऑटो सवार होकर जा रहे थे. तभी ऑटो में तेज़ रफ़्तार बोलेरों ने ठोकर मार दिया था जिससे ऑटो पलट गया था.
इधर ऑटो पलट जाने से घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर उधर भागने लगे थे. स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया और घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया. जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है. घायल कौशल कुमार पिता अशोक साह और कृष्ण कुमार पिता बुधलाल महतों दोनों गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के नवादा खुर्द गांव निवासी है.
इस सम्बंध में घायल कौशल कुमार के पिता अशोक साह ने बताया की दोस्त की शादी में दोनों घायल दोस्त बरात जा रहा था तभी कुछ लोगों द्वारा सूचना मिला की बोलरों की ठोकर लगने से ऑटो पलट गया था और दोनों घायल हो गया है इसी सूचना पर सदर अस्पताल पहुचे हैं.
रिपोर्ट- ऋषभ कुमार