बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुरानी रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना किए गए रेफर

पुरानी रंजिश में दो युवकों को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना किए गए रेफर

Lakhisarai : बेखौफ अपराधियों ने पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारी  है। गोली दोनों युवकों के पैर में लगी है। दोनों जख्मी का इलाज लखीसराय स्थित सदर अस्पताल में कराया गया एवं बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। घटना के बाद रामचंद्रपुर गांव में अफरातफरी मच गई है। जख्मी की पहचान रामचंद्रपुर के शंकर सिंह के पुत्र गोपाल कुमार और अशोक सिंह के पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। 

बताया गया कि दोनों युवक रामचंद्रपुर गांव स्थित रामशरण सिंह के बथान के पास था। उसी समय करीब आधा दर्जन से अधिक की संख्या में स्थानीय बदमाशों ने गोपाल और सुनील को घेर लिया। इसके बाद दोनों भागने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। दोनों युवकों के पैर में गोली लगी है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताया जाता है। जख्मी युवक ने गोली चलाने वाले की पहचान रामचंद्रपुर गांव के पप्पू सिंह, पोपल कुमार, संजय कुमार, गुड्डू सिंह सहित कई अन्य के रूप में की है।

एएसपी सैय्यद इमरान मसूद ने कहा कि दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों घायलों के द्वारा जो भी बयान मिलेगा,पुलिस उसी आधार पर मामले की जांच करेगी। जो भी इस मामले में दोषी होंगे, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।


Suggested News