बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू में कयास का बाजार गर्म, पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को नीतीश ने किया तलब

जदयू में कयास का बाजार गर्म, पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को नीतीश ने किया तलब

पटना। जदयू में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर कयासों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने महनार के पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को तलब किया है। माना जा रहा है कि उमेश कुशवाहा के नाम पर पार्टी में मोहर लग सकती है।

आपको बता दें कि जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक चल रही है बैठक में प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी वशिष्ठ नारायण सिंह लंबे समय से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। शुक्रवा को यह चर्चा चल रही थी कि रामसेवक सिंह को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 

वहीं पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नाम भी सामने आया था। लेकिन इन सबके बीच उमेश कुशवाहा को पार्टी कार्यालय बुलाना इस बात का संकेत दे रहा है कि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान पार्टी की तरफ से ललन सिंह 4:00 बजे मीडिया से संबोधित कर करेंगे।



Suggested News