बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में सम्पत्ति के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर किया जख्मी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नालंदा में सम्पत्ति के विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर किया जख्मी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के वेना थाना इलाके के पहाड़पुर गांव में संपत्ति विवाद में चाचा ने भतीजा को गोली मार दी। गनीमत यह रही की गोली उसके दाहिने हाथ में लगी। जिससे वह जख्मी हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी  विवेकानंद केवट का पुत्र रौशन कुमार है।

युवक ने बताया कि बुधवार की रात उसका चाचा उपेश केवट और मुकेश केवट उसके पिता को खोजने घर आये। जिसके बाद वह घर से बाहर निकालकर जवाब देने लगा।  इसी दौरान दोनों ने उसे पकड़कर खींचते हुए घर से दूर ले जाकर  जान मारने की नीयत से गोली मार दिया।  

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक दोनों वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है की पिछले दो-तीन दिनों से संपत्ति बटवारा को लेकर चाचा से विवाद चल रहा था।  इसी विवाद की खुन्नस में गोली मारने का आरोप है। 

सदर डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मामला दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश थानाध्यक्ष को दिया गया है। हालाँकि खबर लिखे जाने पार उनकी गिरफ़्तारी नहीं हो सकी थी। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News