बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

लखीसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

LAKHISARAI : प्रदेश में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए है। उन्हें पुलिस और कानून का कोई डर नहीं रह गया है। दिनदहाड़े लूटे और हत्या की घटना को अंजाम देने में उन्हें कोई डर या संकोच नहीं रह गया है। सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने अपने इसी बेखौफी का सबूत देते हुए दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बन्नू बगीचा निवासी चानो यादव का पुत्र कैलाश यादव दो लोगों के साथ बाइक से लखीसराय बाजार आ रहा था। इसी दौरान किऊल- बिछवे मुख्य मार्ग पर दो की संख्या मे अपराधियों ने बाइक को रूकवाया और फिर कैलाश यादव के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने कैलाश यादव के हाथ और पैर में गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।  घटना में गंभीर रुप से घायल कैलाश यादव को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची  पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा मिला है। जिले के एएसपी मनीष कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना की जानकारी ली। एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि युवक को दो गोली पैर में लगी है। इलाज चल रहा है। स्थिति खतरे से बाहर है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

Suggested News