बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनियंत्रित हाइवा ने दो घरों को रौंदा, तीन लोगों की मौत, चार गंभीर हालत में इलाजरत

अनियंत्रित हाइवा ने दो घरों को रौंदा, तीन लोगों की मौत, चार गंभीर हालत में इलाजरत

भागलपुर. मेहरमा थाना क्षेत्र के बनोधा गांव में देर रात तेज रफ्तार हाइवा ने दो घरों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसकी इलाज चल रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गयी।


बिहार और झारखंड के बॉडर गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के बनोधा गांव में देर रात तेज रफ्तार से एक हाइवा ओनियंत्रित होकर दो घर मे घुस गया। हादसा में एक युवक की मौके पर मौत हो गया है और दो लोगों की इलाज के दौरान भागलपुर के मायागंज अस्प्ताल में मौत हो गई है।

वहीं चार लोगों का इलाज चल रहा है, जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मेहरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Suggested News