बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली की भीड़ में जा घुसी अनियंत्रित पिकअप, पांच लोगों को कुचला, एक की मौत

होली की भीड़ में जा घुसी अनियंत्रित पिकअप, पांच लोगों को कुचला, एक की मौत

BADH :  होली की शाम पटना जिले के बाढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक अनियंत्रित वाहन भीड़ में जा घुसी जिससे पांच लोग रौंदा गए। वहीं एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

हादसा बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना अंतर्गत हुई। यहां राइस गांव में अनियंत्रीत पिकअप ने 5 लोगों को कुचल दिया है। सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल ले जाए गया है जबकि एक की मौत हो गई। 

वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगो की भीड़ ने गाड़ी में आग लगा दी। दरअसल, होली की शाम बड़ी संख्या में स्थानीय  ग्रामीण दुर्गा मंदिर के पास बैठे थे। इसी बीच एक पिकअप अचानक से होली खेल रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी और लोगों को रौंदते गए गड्डे में जा गिरी।

इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गाड़ी को फूंक दिया। सभी घायलों का इलाज जारी है। मृतक और घायल के परिजनों में घटना के बाद कोहराम मच गया।

Suggested News