बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने 8 लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

वैशाली में अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने 8 लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

VAISHALI: बिहार में अक्सर सड़क दुर्घटना के मामले सामने आते रहते हैं। कई लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा देते हैं। ताजा मामला वैशाली का है। जहां एक अनिंयत्रित स्कॉर्पियों ने 8 लोगों को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई।

दरअसल, जिले के सराय थाना क्षेत्र के इमादपुर महुआ मुख्य मार्ग के जलालपुर दल्लू गांव में अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो ने घर पर बैठे 8 लोग को रौंद दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए काजगी प्रक्रिया शुरू कर दिया। घायल लोगों की पहचान रौनक कुमार पिता लखींद्र रजक, 2. कुंदन कुमार पिता मनोज बैठा, पीयूष  कुमार पिता राज कुमार बैठा ,4.कृति कुमारी पिता सोनू कुमार, चिंता देवी पति राज नंदन, अभिषेक कुमार पिता भारत प्रसाद, 7.चिंटू कुमार पिता अरुण कुमार के रुप में हुआ है। जबकि मृतक व्यक्ति का पहचान लखेंदर रजक पिता मेधु बैठा के रुप में हुई है। सभी जलालपुर के दल्लू गांव निवासी बताया गया। 

Suggested News