बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अररिया में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौत

अररिया में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचला, दोनों की मौत

अररिया. अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर गैयारी के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को कुचल दिया। इससे दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं घटना से आक्रोशित हुए लोगों ने एनएच 57 को जाम कर दिया। मृतक पति-पत्नी पूर्णिया के रहने वाले है। सिमराहा थाना क्षेत्र के डोरिया गांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दोनों बाइक से जा रहे थे। इस दौरान ये हादसा हुआ। वहीं करीब दो घण्टे बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पुलिस ने को लोगों को शांत करवाया और सड़क पर से जाम हटाया।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन ने बताया कि शंकर और अशोक बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव से पहले एक नवनिर्मित पुल पर बाइक का संतुलन खो गया और दोनों बाइक सहित पुल के नीचे गिर गए, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल अशोक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जहां जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Suggested News