बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

मुंगेर में अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत, दो गंभीर रूप से हुए जख्मी

MUNGER : मुंगेर जिला अंतर्गत एनएच 80 लगमा के पास एक बाइक पर सवार तीन युवा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों में एक युवक की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। दो घायलों का इलाज सदर अस्पताल मुंगेर में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

मिली जानकारी के अनुसार शिव कुंड निवासी तीन युवा सूरज , प्रेम चंद और नीरज कुमार मुंगेर से एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में एनएच 80 लगमा के पास तेज रफ्तार चार चक्का वाहन ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया और भाग गया। 

इस हादसे में तीनो बाइक सवार घायल हो  गए। जिसमे इलाज के लिए जाने के क्रम में घायल प्रेम चंद की मौत हो गयी।  हादसे की खबर लगते ही घायल और मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां मृतक को देखते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। घायल नीरज कुमार ने बताया वे सभी तीनों एक बाइक पर सवार होकर मुंगेर से घर लौट रहे थे। तभी सड़क हादसा हो है जिसमे एक की मौत हो गई।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News