बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने 35 हजार महिलाओं को बांटे तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने 35 हजार महिलाओं को बांटे तिरंगा

पटना. आज भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के द्वारा अब्दुल्लाह चक मसौड़ी रोड पटना व ममता होटल, बिहारशरीफ रोड, बख्तियारपुर में हजारों हजार की संख्या में महिला उद्यमियों संग महासम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र भारत वर्ष के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा की शुरुआत आज पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बख्तियारपुर और फतुहा विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर 35 हजार महिलाओं के बीच तिरंगा वितरण कर किया। 

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर मे तिरंगा फहराने का आह्वन किया है। ऐसे में आज पटना जिला के महिलाओं के बीच तिरंगा वितरण कर महिलाओं को जागरूक करने का काम किया क्योंकि महिलाये घर की नींव होती है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिला उधमी महासम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वालंबी बनाने का कार्य भी बिहार में किया जा रहा है। पूरे बिहार के हर जिले में लगभग 2 लाख महिलाए इससे जुड़कर आत्मनिर्भर हो रही है। इसी कड़ी में पटना जिले की लगभग 35 हजार महिलाओं के बीच हर घर तिरंग कार्यक्रम के तहत तिरंगा वितरण किया गया।

आदि चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञान मोहन की अध्यक्षता में अलग अलग स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, पूर्व मंत्री सह विधायक नन्द किशोर यादव, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी,मिथिलेश तिवारी, पूर्व विधायक लल्लू मुखिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सियाराम सिंह, इंजीनियर सत्येंद्र कुमार सिंह, सदर प्रमुख अमरजीत और वरीय कार्यकर्तायो ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर हजारों हजार की संख्या में महिलाएं एवं आमजन मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव और घर पर तिरंगा फहराने के बारे में विस्तार में बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं, महिलाएं, विकलांग एवं आमजन लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया और 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आये वरिष्ठ अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और इसकी महत्ता के बारे में बताया और यह भी बताया कि बहुत कुर्बानियों के बाद हमें आजादी हासिल हुआ है व यह तिरंगा हम सभी देशवासियों के लिए आन बान और शान है।


Suggested News