बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय जेल में बंद विचाराधीन कैदी की हुई आकस्मिक मौत, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

बेगूसराय जेल में बंद विचाराधीन कैदी की हुई आकस्मिक मौत, परिजनों ने हत्या करने का लगाया आरोप

BEGUSARAI : जेल में बंद विचाराधीन कैदी की आकस्मिक मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक कैदी की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के समसा गांव वार्ड नंबर 6 के रहने वाले अभिनव कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है की मृतक अभिनव अगस्त 2022 में मंसूरचक थाना क्षेत्र के एक हत्या के मामले में जेल में बंद था। 

इस बीच देर रात अचानक तबीयत खराब होने से इसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से उसे सदर अस्पताल में एडमिट किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके बाद जेल प्रशासन ने इस बात की सूचना मृतक कैदी के परिजनों को दी। 

वहीं इस मामले में परिवार वाले और BJP ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा मृतक के पिता संघ परिवार के बहुत बड़े सदस्य हैं और पार्टी से भी इनका पुराना नाता रहा है।

ऐसे में इस मामले को लेकर आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा की इस घटना पर मेडिकल बोर्ड बैठाया जाए और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा की यह मौत नहीं हत्या का मामला है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Suggested News