बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में जमकर गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार में की 40 सीट पर जिताने की अपील, कहा अब भारत बनेगा तीसरी अर्थव्यवस्था

गया में जमकर गरजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार में की 40 सीट पर जिताने की अपील, कहा अब भारत बनेगा तीसरी अर्थव्यवस्था

GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बिहार में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता लगातार दौरा कर रहे हैं और एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज गया गुरारू मे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। आयोजित चुनावी जन सभा में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी,पूर्व सीएम सह गया लोकसभा प्रत्याशी जीतन राम मांझी,औरंगाबाद प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, लोजपा के पशुपति पारस,नित्यानंद राय,मंत्री डॉ प्रेम कुमार,रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई मंत्री व भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। अमित शाह ने सबसे पहले देव सूर्य मन्दिर सहित देव स्थलों को नमन किया। उसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नारायण सिंह को नमन किया।

उसके बाद अपने  सम्बोधन में कहा की बिहार की इस महान जनता ने साल 2014 में 40 में से 31 सीटें दिया। उसके बाद फिर 2019 में 40 में से 39 सीटें दिया और एक रख ली थी। लेकिन  आपलोग से प्रार्थना है कि इस बार पूरी की पूरी झोली भर दीजिए। एक बार मोदी जी को 400 पार करा दो। मेरा वादा है कि पीएम मोदी भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बना देंगे। जिससे भारत विश्व की तीसरी मजबूत आर्थिक व्यवस्था बन सके। देश से 370 की धारा हटाई गयी। राम मंदिर बनाकर रामलला की प्रतिमा स्थापित की गयी। पुलवामा हमला के जवाब में दस दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम किया। जिससे आतंकवाद को मुहतोड़ जवाब मिला। 

पूरे बिहार के अंदर आयुष्मान कार्ड योजना का काम बिहार के एनडीए सरकार ने किया है। अब कोई गरीब बीमारी के अभाव में नहीं मरेगा। दिल्ली में बेटा गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी मुफ्त में उनका इलाज कराएगा। 75 सालों तक ये विरोधी पार्टियां इस मुद्दे को लटकाती रही। लेकिन पीएम मोदी ने दूसरे कार्यकाल में ही इसे पूरा कर दिया और आज रामलला अपने भव्य मंदिर में विराज रहे हैं।

ट्रिपल तलाक समाप्त होनी चाहिए या नहीं। युसीसी आना चाहिए या नही। आरजेडी के नेता हमारे रामचरित मानस का विरोध करते हैं। राजद के नेता वंदे मातरम का विरोध करते हैं। ये लोग देश को एक नहीं कर सकते हैं। ये लोग कर सकते हैं तो सिर्फ भ्रष्टाचार कर सकते हैं।

गया से संतोष की रिपोर्ट

Suggested News