बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्राह्मणों को बाहरी बताये जाने पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा बंगाल की खाड़ी में चली जाएगी जंगलराज वालों की हीरोगिरी

ब्राह्मणों को बाहरी बताये जाने पर भड़के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा बंगाल की खाड़ी में चली जाएगी जंगलराज वालों की हीरोगिरी

BHAGALPUR : राजद के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने ब्राह्मणों को लेकर एक बड़ी विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं हैं। सभी ब्राम्हण रूस से भागकर भारत आए हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि ब्राम्हण हम सबों के बीच फूट डालने का काम करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कह डाला कि ब्राह्मणों के डीएनए का टेस्ट किया गया है। उस टेस्ट में साफ तौर पर ब्राह्मण रशियन मूल के हैं। अर्थात रूस से भागकर सभी ब्राम्हण भारत आए हुए हैं। राजद के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव के इस विवादित टिप्पणी पर पूरे राजनीतिक खेमे में भूचाल आ गया है। 

चौबे हुए आग बबूला

मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ़ इंडिया का निरीक्षण करने केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर पहुंचे। उन्होंने इस टिप्पणी पर आग बबूला होकर कहा कि ऐसी आपत्तिजनक बातें ब्राह्मणों की गरिमा के खिलाफ है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने कहा - राजद के सभी लोग पागल हो गए हैं

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि राजद में सभी पागल हो गए है। कोई रामचरितमानस के बारे में गलत बोलते हैं तो कभी ब्राम्हण को रूस से भागकर भारत आने की बात कहते हैं। राजद के कुछ लोग पढ़ लिख कर मुंढ़ मूर्ख बने हुए हैं। इसलिए मूर्खों वाली बात करते हैं। राजद में जातिवाद, संप्रदायवाद करने वाले लोग जंगलराज के गोद में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बैठाए हुए हैं। नीतीश कुमार को इस कदर अपने चंगुल में राजद वाले रखे हुए हैं कि वह ऐसे मंत्री पर कार्रवाई तक नहीं कर रहे हैं। साथ ही चौबे ने राजद के नेता के ब्राम्हण को भारत से भगाने वाले बयान में कहा कि यह वही लोग कह सकते हैं जो पूरी तरह से जातिवाद संप्रदायवाद भ्रष्टाचार मे डूबे हुए। वे परिवारवाद में डूबे हुए लोग हैं। 

ब्राह्मण संस्कार है संस्कृति है

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा की ब्राम्हण संस्कार है। ब्राह्मण संस्कृति है। ब्राह्मण समाज के साथ में चलने वाला एक ऐसा प्राणी है जो सबके लिए सोचता है। वह सबके लिए सामान्य दृष्टि रखता है।

चौबे ने जंगलराज वालों को दिया श्राप. ....

वहीं गुस्से में आग बबूला होकर चौवे ने जंगलराज वालों को श्राप तक दे डाला। उन्होंने कहा की राजद पार्लियामेंट में जीरो पर है। इन राजद वालों को होश तब ठिकाने आएगा। जब चुनाव में औंधे मुंह गिरेंगे। साथ ही उन्होंने कहा इन जंगलराज वालों का हीरोगिरी तब अंदर चला जाएगा। जब 2024-25 के चुनाव का परिणाम आएगा। तब सभी जंगलराज वाले को अपना मुंह छुपाने के लिए बंगाल की खाड़ी या हिमालय की तराई में भागना होगा।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News