बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया कब लागू होगा बिल...

केंद्रीय मंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया कब लागू होगा बिल...

DESK: संसद से महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है। बिल के पास होने के बाद सबका एक ही सवाल था कि, इस बिल का लागू कब किया जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। निर्मला सीतारमण ने बताया है कि महिला आरक्षण बिल 2024 में लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, 2024 में जनगणना के बाद केंद्र महिला आरक्षण विधेयक लागू करने के लिए कदम उठाएगा।

सीतारमण ने कहा कि महिला विधेयक एक वास्तविकता बन गया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका में विश्वास करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की इस क्रम में सराहना भी की। उन्होंने कहा कि, केंद्र 2024 में महिला आरक्षण बिल को लागू करने को लेकर कदम उठाएगी। 

इस दौरान पुर्तगालियों के खिलाफ लड़ने वाली 16वीं सदी की उल्लाल की रानी रानी अब्बक्का के साहस और वीरता की सराहना भी केंद्रीय मंत्री ने की। सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई अज्ञात सेनानियों के योगदान का दस्तावेजीकरण करने के लिए कदम उठाए हैं, जिन्होंने शाही ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, सरकार ने वीरता की 14 हजार 500 कहानियों का एक साथ डिजिटल भंडार तैयार किया है. इसमें स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थानों पर प्रकाश डाला गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका, संविधान सभा में महिलाओं और स्वतंत्रता संग्राम के आदिवासी नेताओं पर तीन किताबें लाने के लिए अमर चित्र कथा के साथ भी समझौता किया है।

Suggested News