केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा सनातन धर्म को बदनाम करने की कर रहे कोशिश

BEGUSARAI : बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा की जो राम के भक्त होंगे। उन्हीं का अधिकार राम पर होगा और जो रमखोदईया तबके के लोग हैं। वह सिर्फ ऊलजुलूल बातें कर लोगों को भड़काने का काम करेंगे।
इन्हीं रमखोदईया लोगों की वजह से बाबर अपने साजिश में कामयाब हो सका था और राम जन्म भूमि पर बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाया था। आज का दिन सनातनियों के लिए गर्व का दिन है और आज हम अपने रामलाल को पुनः उनके जन्म भूमि में स्थापित कर रहे हैं। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद आज हमें यह सफलता हासिल हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी जो देश विरोधी और राम विरोधी लोग हैं वह अनाप-शनाप राग अलाप रहे हैं।
कहा की ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक तबके के लोग उसमें शामिल हैं। देखा जाए तो आज मुसलमान में भी जो राष्ट्रभक्त लोग हैं वह रामलला पुनर्स्थापना से काफी खुश हैं। मैं उन लोगों से यह कहना चाहता हूं कि अब भारत का सनातनी जाग चुका है। अब वैसी गलती मत करना जो 500 साल पहले की गई थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू और तेजस्वी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि आज ऐसे लोग जो सनातन एवं हिंदू धर्म का विरोध करते हैं और माथे पर टोकरी लेकर मुसलमान के उत्सव में शामिल होते हैं। आज वही लोग सनातन और हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
साथ ही साथ उन्होंने आज सनातन धर्म के मानने वालों से उपवास रखने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि मैं शाम मे गंगा किनारे दीपोत्सव के बाद अन्न ग्रहण करूंगा और अन्य लोगों को भी ऐसा करना चाहिए।
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट