केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिजाब मामले को लेकर राहुल गांधी को बताया व्याकुल भारत, कहा- आपके हिसाब से नहीं चलेगा देश

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हिजाब मामले को लेकर राहुल गा

BEGUSARAI: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के हिजाब वाले बयान को लेकर राहुल गांधी को व्याकुल भारत बताते हुए हैं जोरदार हमला बोला है। दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूपी में अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान हिजाब से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि महिला जो पहनना चाहती है, वो खुद तय करे।

वहीं राहुल गांधी के इस बयान पर अब राजनीति शुरू हो चुकी है। बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को इस मामले में घेरा है। राहुल गांधी के हिजाब वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी व्याकुल भारत है। उन्हें लग रहा है कि एक देश में एक कानून नहीं रहे।

उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी चाहते हैं कि, एक देश में सामाजिक सौहार्द नहीं रहे इसीलिए दूसरों को भड़काने का काम करते हैं यह कानून का देश है। कानून से काम चलता है और कानून ही काम करेगा। राहुल गांधी वोट के खातिर व्याकुल भारत हैं। किसी को कह देंगे यह पहनो किसी को कह देंगे यह पहनो लेकिन स्कूल जो है स्कूल अपने व्यवहार और नियम से चलता है। देश राहुल गांधी के हिसाब से नहीं चलेगा।


अजय शास्त्री की रिपोर्ट