बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा संविधान खतरे में होने का शोर मचा रहा इंडी गठबंधन

केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा संविधान खतरे में होने का शोर मचा रहा इंडी गठबंधन

NEW DELHI/PATNA : केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी ने कहा कि देश में संविधान को कोई खतरा नहीं है, लेकिन विपक्ष हर बात पर संविधान खतरे में होने का शोर मचाने लगा है। ये थेथरोलाॉजी को राजनीतिक फैशन बनाने पर तुले गए हैं।  

केन्द्रीय मध्यम एवं सूक्ष्म उद्योग ( एमएसएमई) मंत्री मांझी ने कहा कि देश में चुनाव आयोग, संसद और सर्वोच्च न्यायालय जैसी सभी संवैधानिक संस्थाएँ जब स्वतंत्र ढंग से काम कर रही हैं, तब वे बताएँ कि संविधान कैसे खतरे में है? 

उन्होंने कहा की नीट पेपर लीक मामले में सरकार ने बहुत कड़े दंड प्रावधान वाला लोक परीक्षा कानून लागू किया और सीबीआई मामले की जाँ च कर रही है। सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई कर रहा है। सभी संवैधानिक संस्थाएँ अपनी मर्यादा में काम कर रही हैं। फिर संसद और इसके बाहर संविधान की प्रति लेकर हंगामा करने का क्या औचित्य है?

मांझी ने कहा कि शासन करने का जनादेश एनडीए को मिला है। सरकार संविधान के अनुसार ही चल रही है, लेकिन जो काम विपक्ष की मर्जी के विपरीत होता है, उसे वे " संविधान विरोधी " बताने लगते हैं। विपक्ष के इस रवैये से लोकतंत्र कलंकित हो रहा है। 

Suggested News