बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिले केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, शताब्दी समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

बिहार विधानसभा अध्यक्ष से मिले केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, शताब्दी समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

PATNA : भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से आज बिहार विधान सभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राय से बिहार के विकास, सदन के साकारात्मक कार्यवाहियों और बिहार विधानसभा भवन शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में होने वाले समारोह पर चर्चा हुई। 

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने कहा कि बिहार विधान सभा व्यापक जनहित में सजगता से सार्थक संसदीय विमर्श कर अपने दायित्व को बखूबी निभा रही है। हाल के दिनों में विधान सभा की सजगता से कार्यपालिका भी जनता के प्रति और जिम्मेदार बनी हैं, यह ऐतिहासिक है। इससे बिहार में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो रही हैं और जनमानस का जीवन भी सरल बन रहा है। इस दौरान बिहार विधान सभा के सदस्य के तौर पर बिताये गये अपने समय को याद कर भावुक भी हुए।

बताते चलें की पिछले दिनों बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा दिल्ली गए थे। वहां जाकर उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें विधानसभा के शताब्दी समारोह में आने का निमंत्रण दिया था। उसके साथ ही राष्ट्रपति को भी इसमें आने के लिए आमंत्रण दिया गया है। 

पटना से विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News