बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भीम संसद के आयोजन पर केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कसा तंज, कहा महिलाओं और दलितों पर दिए शर्मनाक बयान पर पर्दा डालने के लिए हुआ आयोजन

भीम संसद के आयोजन पर केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कसा तंज, कहा महिलाओं और दलितों पर दिए शर्मनाक बयान पर पर्दा डालने के लिए हुआ आयोजन

PATNA: पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में संविधान दिवस के अवसर पर रविवार को जेडीयू के तरफ से भीम संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं इसको लेकर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि यह अशोक चौधरी का कार्यक्रम नहीं है। बल्कि बिहार सरकार का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो विधानसभा में महिलाओं को खिलाफ और जीतन राम मांझी के खिलाफ बयान दिया था। यह दोनों ही घटनाएं बिहार के लिए बहुत ही शर्मनाक है। उस घटना पर पर्दा डालने के लिए इस भीम संसद का आयोजन किया गया है। 

पारस ने कहा कि, सीएम ने जीतनराम मांझी को जिस तरीके से अपमानित किया गया। वह एक समय में बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। नीतीश कुमार से बड़े हैं। इन्हीं सब चीजों पर पर्दा डालने के लिए इस भी संसद का आयोजन किया गया है। यह एक सरकार रैली है।

वहीं जदयू के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ओबीसी का सबसे बड़ा चेहरा बताया है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि ओबीसी का सबसे बड़ा चेहरा देश में एक ही आदमी है। वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। नीतीश कुमार ओबीसी के बड़े चेहरे नहीं है। उनको तो बिहार के लोग नहीं जानते हैं। नीतीश कुमार जबकि पिछड़ी जात से नहीं आते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी पिछड़ी जात से आते हैं। पिछले 18 वर्षों से नीतीश कुमार सत्ता में है उन्होंने क्या किया है पिछड़ों के लिए और अति पिछड़ों के लिए। 

जातीय गणना का विरोध करते हुए कहा कि, यह जो जातीय गणना हुआ है यह बिल्कुल पूरी तरीके से गलत है। हम इसको सही नहीं मानते हैं। सचिवालय में बैठकर इस सर्वे को पूरा किया गया है। जो उनके जात के सपोर्टर हैं उनकी संख्या को बढ़ा दिया गया है। जो विरोध में है उनकी संख्या को घटा दिया गया है।

Suggested News