बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने सुपौल में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने सुपौल में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सुपौल. केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आज सुपौल पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने सदर बाजार के गांधी मैदान में आयोजित उद्घाटन सभा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रिमोट से पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक रामविलास कामत, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुपौल निवासी केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अपने संबोधन में गांव की पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि वो जब भी सुपौल आते हैं तो उन्हें काफी खुशी होती है। यहां पर चीर परिचित और कई बचपन के साथी मिलते हैं। उन्होंने कहा कि सुपौल के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खुल जाने से अब लोगों को इसके लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

बता दें कि विदेश मंत्रालय की नई पहल की गई है। पटना स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र और पूर्णिया के बाद अब सुपौल के प्रधान डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में भी पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की सुविधा उपलब्ध होगी। पहले पासपोर्ट बनाने को लेकर अक्सर लोगों को समस्या होती थी, लेकिन अब बिहार में पासपोर्ट बनवाना आसान होगा।

Suggested News