बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मारे जाने की जताई आशंका

बांका में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस ने सड़क दुर्घटना में मारे जाने की जताई आशंका

BANKA : जिले के धोरैया पंजवारा मुख्य मार्ग पर सादपुर व रामकोल  के बीच पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है। शव की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव को सड़क किनारे रेलिंग के समीप देखकर शोर मचाया। 


बताया जाता है कि अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मारने के उपरांत बीच सड़क से शव को खींचकर रेलिंग के किनारे कर दिया गया है। बीच सड़क पर खून के छींटे के भी निशान हैंं। 

सूचना मिलने पर धोरैया थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने पुलिस बल के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक बांका में रखा जाएगा। 

इस संदर्भ में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीँ पुलिस मृतक की पहचान करने में जुट गयी है। हालाँकि काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उसकी पहचान नहीं कर पायी है। वहीँ अस पास के लोगों ने भी उसे पहचानने से इनकार किया है। 

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News