बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

AURANGABAD : जिले के रफीगंज में पेड़ से लटका एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के अरथुआ पंचायत के बासर बिगहा एवं खैरा मनोरथ पुल के पास सिरीश के पेड़ में लटका हुआ लगभग 35 वर्षीय अज्ञात यूवक का शव बरामद किया गया। 


शव मिलते ही आस पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना कासमा थाना को दी गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ से शव को उतारकर अपने कब्जे में ले लिया। 

आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालाँकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है। पुलिस आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 

कासमा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। अगर शव की पहचान 72 घंटे के अंदर नही हुई तो पुलिस प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News