बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

UP NEWS: अलीगढ़-पलवल हाईवे पर भीषण हादसा, एंबुलेंस को टक्कर मारकर निकला वाहन, गाड़ी की हालत देखकर कांप जाएगा दिल...

UP NEWS: अलीगढ़-पलवल हाईवे पर भीषण हादसा, एंबुलेंस को टक्कर मारकर निकला वाहन, गाड़ी की हालत देखकर कांप जाएगा दिल...

ALIGARH: अलीगढ़ के अलीगढ़-पलवल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एंबुलेंस को बुरी तरह से रौंद दिया। भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस के चीथड़े उड़ गए तो वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल चालक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली खैर इलाके के अलीगढ़ पलवल हाईवे स्थित गोमत चौराहे के पास बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक एंबुलेंस वैन चालक दिल्ली से मरीज छोड़कर अलीगढ़ की तरफ वापस लौटकर आ रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार किसी अज्ञात बड़े वाहन ने एंबुलेंस को बुरी तरह से रौंद दिया। सड़क हादसे में एंबुलेंस के चीथड़े उड़ गए। तो वही एंबुलेंस में सवार चालक राहुल इस भीषण सड़क हादसे में गाड़ी के अंदर गंभीर रूप से घायल होकर फंस गया। इलाके में हुए जोरदार सड़क हादसे की आवाज सुन आसपास के स्थान में ग्रामीण दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस के अंदर फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया तो वही एक्सीडेंट की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। 

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही कोतवाली खेर पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीर और ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस में फंसे चालक राहुल को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया जिसके बाद चालक की हालत को नाजुक देखते हुए घायल हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ के जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चालक राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है। तो वही अज्ञात वाहन एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मारने के बाद घटनास्थल से फरार हो गया।

घटनास्थल पर मौजूद कोतवाली खेर इलाके के गांव कशतली निवासी राहुल की माने तो उसके द्वारा अलीगढ़ पलवल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मारुति वैन एंबुलेंस चालक गौरव दिल्ली से अस्पताल में मरीज को एडमिट कर आने के बाद अलीगढ़ की तरफ अपने घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान बुधवार की सुबह अलीगढ़ पलवल हाईवे कोतवाली खेर और गोमत के बीच रफ्तार अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर एंबुलेंस चालक की बहन को बुरी तरह से टक्कर मारते हुए रौंद दिया। सड़क हादसे में एंबुलेंस वैन बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। तो वही एंबुलेंस चालक गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस चालक गौरव को गंभीर हालत में अलीगढ़ के जीवन ज्योति अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं।

Suggested News