पचास हज़ार के इनामी नितेश सिंह को यूपी एसटीएफ ने किया शिवहर पुलिस के हवाले, दो दर्जन से अधिक दर्ज हैं मामले

SHEOHAR : उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधियों में शुमार नितेश सिंह उर्फ महाराज को उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की टीम ने शिवहर पुलिस को सौप दिया है। एक दिन पहले उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की टीम ने नितेश सिंह को विंध्याचल से गिरफ्तार किया था। 

नितेश सिंह आजाद हिंद फौज नामक आपराधिक गिरोह का सरगना है। जिस पर शिवहर ,मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत कई जिलों में 25 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज है। 

Nsmch
NIHER

तकरीबन आधा दर्जन नक्सलियों के हत्या का भी आरोप नितेश सिंह पर है। उत्तर बिहार के नक्सल गतिविधि के विरुद्ध नितेश सिंह ने आजाद हिंद फौज नामक संस्था का निर्माण कर अपराध की दुनिया में अपना दबदबा कायम किया था। 

कुछ दिन पहले नितेश सिंह की गिरफ्तारी पर सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। नितेश सिंह की पत्नी फिलहाल शिवहर जिले के तरियानी छपरा पंचायत की मुखिया है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट