बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी माना, अधिकारी आम लोगों की बात नहीं सुनते

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी माना, अधिकारी आम लोगों की बात नहीं सुनते

PURNEA : जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा लगातार जिलों का दौरा कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आज उपेन्द्र कुशवाहा पूर्णिया पहुंचे। यहां पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा ने अधिकारियों पर बड़ी बात कह दी है। 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अपने दौरे पर वो लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को सुन रहे हैं । इन समस्याओं में जो सबसे बड़ी सामने आई है वो यह कि लोगों ने बताया की अधिकारी किसी की सुनते नहीं है। यहां तक कि पार्टी के लोगों ने भी शिकायत की है। उनकी बात अधिकारीयों को सुनना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टॉलरेट नहीं करेंगे। 

वही उपेंद्र कुशवाहा ने मंत्री नीरज कुमार बबलू पर भी बड़ी बात कह दी है। उपेंद्र कुशवाहा से जब पूछा गया कि नीरज सिंह बबलू कहते हैं की चिराग एनडीए के हिस्सा हैं, इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वो कोई अधिकृत व्यक्ति नहीं है। उनके कहने से कुछ नहीं होता। जब उनसे कहा गया कि वो एनडीए सरकार में मंत्री हैं, तो कुशवाहा ने कहा की मंत्री हैं तो कोई अधिकृत थोड़े हैं।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट

Suggested News