एक ही जैसे हैं उपेंद्र कुशवाहा और जगदानंद सिंह, दोनों को उनकी पार्टी के डील के बारे में कुछ नहीं पता

PATNA : जिस तरह से आज उपेंद्र कुशवाहा ने यह आरोप लगाया है कि वह पार्टी में सिर्फ नाम मात्र के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्हें कभी किसी विषय पर चर्चा में शामिल नहीं किया गया। न ही कभी किसी मामले में उनके विचार मांगे गए। उपेंद्र कुशवाहा के इस खुलासे के बाद अब उनकी तुलना राजद के जगदानंद सिंह से की जाने लगी है। बताया गया कि जो स्थिति जदयू में उपेंद्र कुशवाहा की है, वही स्थिति राजद में जगदानंद सिंह की भी रही है।
दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के आज के खुलासे के बाद भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने दोनों नेताओं को एक जैसा बताया है। निखिल आनंद ने कहा जदयू और राजद के बीच हुए सीक्रेट डील के बारे में जगदानंद सिंह भी कुछ नहीं जानते, जदयू में उपेंद्र कुशवाहा के लिए भी यही हाल है।
दोनों को उनके नेता पसंद नहीं करते
निखिल आनंद ने कहा दोनों इस मामले में भी एक जैसे हैं. जितना डिप्टी सीएम तेजस्वी को उपेंद्र जी खटकते, उतना ही सीएम नीतीश को जगदा बाबू खटकते हैं। जगदा बाबू फिलहाल बाहर जाते-जाते टिक गए, देखना है उपेंद्र जी का क्या होता है।