‘थेथर’ हैं नीतीश कुमार... RLSP अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का सीएम नीतीश पर बड़ा अटैक

पटनाः  आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा अटैक किया है।कुशवाहा ने सीएम नीतीश को थेथर करार दिया है।उहोंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को शासन-प्रशासन से कोई मतलब नहीं है।उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी प्यारी है।

बिहार में बढ़ते अपराध और पुलिस पर आमलोगों के फुट रहे गुस्सा के बाद कुशवाहा ने ट्वीट कर बिहार के मुख्या को घेरा है।उन्होंने कहा कि .....जब शासन-प्रशासन की बागडोर संभालने वाले जनसेवक अपना काम-धाम छोड़ कुर्सी प्रेम में लग जाए और उनके सिपाहसलार, अधिकारियों पर टैक्स बांध दे तो लोकसेवक सुसुप्तावस्था में जाएंगे ही। आम जनता की जिंदगी तबाह होती रहे, थेथर सरकार को क्या फर्क पड़ता है !

कुशवाहा ने सीधे तौर पर सीएम नीतीश पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि मुख्यमंत्री ने अपना काम-धाम छोड़ दिया है और उनके खास अधिकारियों से वसूली कर रहे हैं।ऐसे में बिहार के लोगों का तो भगवान हीं मालिक है।