मुख्यमंत्री के राजगीर जाने के बहाने को उपेन्द्र कुशवाहा ने किया ख़ारिज, कहा बेंगलुरु में नहीं पूरी हुई आकांक्षा तो...

PATNA/ DELHI: राजगीर जाना था इसलिए पहले आ गए, इसको बाहर का लोग समझ सकता है। पटना से राजगीर जाने में कितना समय लगता है ? की इतनी हड़बड़ी में आ गए। बेंगलुरु में नहीं पूरी हुई आकांक्षा तो कुछ भी बोल रहे हैं। यह सभी बातें रालोजद सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कही है। उन्होंने नीतीश कुमार के राजगीर जाना था तो बेंगलुरु के प्रेंस कांफ्रेंस को छोड़ कर आ गए। बयान पर पलटवार करते हुए उसे खारिज कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा एनडीए की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हुए हैं। जहां उन्होंने बैठक के बाद एक बार फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात को कुशवाहा ने कोई विशेष रुप नहीं बताते हुए कहा कि, इच्छा हुई मुलाकात करने की तो चलें आए। वहीं इस दौरान कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। 

दरअसल, बीते दिन बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की गठबंधन की बैठक चल रही थी। बैठक के बाद सभी पार्टियों ने प्रेंस कांफ्रेंस किया। लेकिन प्रेस वार्ता के दौरान वहां नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव मौजूद नहीं थे। जिसके बाद उनको लेकर कई कयाश लगाए जाने लगा। बीजेपी का कहना है कि, नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना टूट गया है, यहीं कारण है कि वह वहां से चुपचाप निकाल आए हैं। वहीं नीतीश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में शामिल ना होने का कारण बताया कि उन्हें राजगीर जाना था। इसलिए वह वहां से जल्दी आना पड़ा। 

नीतीश कुमार के इस बायन को उनका बहना बताते हुए कुशवाहा ने कहा कि, राजगीर जाना था इसलिए पहले आ गए, इसको बाहर का लोग समझ सकता है। पटना से राजगीर जाने में कितना समय लगता है ? की इतनी हड़बड़ी हो गए कि 1 दिन पहले ही चले आए।  देखिए उनके मन में जिस तरह की घबराहट है, जो उनके मन में आकांक्षा है वह अकांक्षा देखा भी रहे थे कि विपक्ष की एकता होगी, उसमें हम नेता बनेंगे, वहीं अब ऐसा कुछ होता वह देख नहीं रहे तो अनर्गल बात बोल रहे हैं। कल की घटना है और आज जाके उन्होंने रिएक्शन दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी पार्टी को भी रोका गया था कुछ भी बोलने के लिए। उन्होंने भी स्टेटमेंट दिया है। काफी सोच समझकर स्टेटमेंट दे रहे हैं। उनके मन में जो पीड़ा हुआ है उसको दबा के रख रहे हैं। और अब इस तरह का स्टेटमेंट दे रहे हैं।

Nsmch

वहीं विपक्षी की मोदी सरकार के खिलाफ हो रहे गठबंधन को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, देखिए कुल मिलाकर समय बताएगा किसमें कितना दम है। विपक्ष की एकता की जो कोशिश है कहीं से रंग नहीं लाने वाली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह से अभी आगे चलने का हम लोगों ने डिसीजन लिया है। उसका कोई मुकाबला नहीं  है, उनके आगे कोई टिक नहीं सकता है।