बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन दिवसीय राजकीय शिविर के बाद बोले उपेन्द्र कुशवाहा, एक्सपर्ट से बात कर बनायेंगे विजन डॉक्यूमेंट

तीन दिवसीय राजकीय शिविर के बाद बोले उपेन्द्र कुशवाहा, एक्सपर्ट से बात कर बनायेंगे विजन डॉक्यूमेंट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल की ओर से नालंदा में तीन दिवसीय राजकीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसका आज समापन हो गया। इस शिविर में पूरे बिहार से 3000 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उनकी पार्टी जल्द ही देश भर के विभिन्न विषयों के एक्सपर्ट से बात कर अपना विजन डॉक्यूमेंट जनता के समक्ष पेश करेगी। वहीं इस दौरान कुशवाहा सीएम नीतीश कुमार पर भी खूब हमला बोला। कुशवाहा ने सीएम के विपक्षी एकजुटता को लेकर खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का बिहार में मन नहीं लग रहा है। यही कारण है कि वह इधर-उधर घुम रहे हैं। बाकी उनको भी पता है कि महागठबंधन जैसा कुछ होना है नहीं।

कुशवाहा ने कहा की नीतीश कुमार ने बिहार को कहां से कहां पहुंचा दिया। सिर्फ हमारी नहीं पूरे बिहार के लोगो की चिंता है। बिहार के लोगों की नजर हमारी पार्टी पर है। वहीं कुशवाहा ने बताया कि एक बार फिर वह जनता के बीच जाएंगे। इसी कड़ी में उपेंद्र कुशवाहा मई जून-जुलाई में बिहार के सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रहें है। जिसके तहत उनकी पार्टी सदस्यता अभियान भी चलाएगी।

वहीं नीतीश कुमार पर हमला करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये चुनाव देश का चुनाव है, सिर्फ बिहार का नहीं है।  नीतीश कुमार को भी पता है कि उनके प्रयास का कोई नतीजा नहीं निकलने वाला है। नीतीश कुमार के पास अभी कोई काम ही नहीं है। काम के प्रति कोई रुचि ही नहीं बची है। सिर्फ अपना मन लगाने के लिए नीतीश कुमार ये प्रयास कर रहे हैं। 2005 के पहले वाला हालात नहीं आए इसके प्रयास में हम लोग लगे हुए हैं।  महागठबंधन का विकल्प किसी भी कीमत पर अब नहीं रहा। सवाल ही नहीं है अब महागठबंधन के साथ जाने का। 

वहीं बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, बिहार में कई गरीब लोग जेल में बंद है। लोग थप्पड़ मारने के मामले में भी वर्षों से जेल में है। मेरा नीतीश कुमार से मांग है कि, वो बिहार सरकार भी एक ऐसा आयोग बनाए जो इन सभी मामलों को देखे।

Suggested News