बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रॉस वोटिंग पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- 'विपक्ष कभी एकजुट नहीं हो सकता, सभी के अपने-अपने स्वार्थ हैं'

क्रॉस वोटिंग पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- 'विपक्ष कभी एकजुट नहीं हो सकता, सभी के अपने-अपने स्वार्थ हैं'

पटना. राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार ने भारी जीत दर्ज की है। इसमें विपक्षी विधायकों ने जमकर क्रॉस वोटिंग की। मिली जानकारी के अनुसार राजद के भी आठ विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। इसको लेकर विपक्षी एकता की दीवार एक बार फिर दरकता हुआ दिखाई दे रहा है।


इस पर अब जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कभी भी एकजुट नहीं हो सकता है। सभी अपने-अपने स्वार्थ में डूबे हुए हैं। आनने वाले चुनाव में भी विपक्ष एकत्र नहीं हो पाएगा। वहीं 2024 के चुनाव को लेकर कहा कि हम सब एक साथ है। इसमें किसी प्रकार का किंतु-परंतु नहीं है।

वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू नेता और बिहार के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के बयान को भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि वे वरिष्ठ नेता है। उन्होंने जो कुछ कहा है, इसमें कुछ गलत नहीं है। बिजेंद्र प्रासद यादव ने जदयू की जन सुनवाई के बाद कहा था कि एनडीए में एक कॉर्डिनेशन टीम होनी चाहिए। जो बिहार एनडीए के नेताओं के बीच बेवजह की बयानबाजियों पर लगाम लगा सके।

गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना हुई। इसमें एनडीए की द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बुरी तरह पराजित कर दिया। इसमें विपक्ष के विधायकों ने अंतरात्मा की आवाज सुनते हुए पार्टी लाइन से इतर मतदान किया। मिली जानकारी के अनुसार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में 121 क्रॉस वोटिंग हुई है।

Suggested News