IIT और मेडिकल की निःशुल्क तैयारी हेतु उर्मिला प्रताप सुपर-30 की जांच परीक्षा 27 मार्च को

पटना. मेधावी एवं जरुरतमंद विद्यार्थियों के उच्चतर शिक्षा पाने के सपने को साकार कर रहे उर्मिला प्रताप सुपर-30 की वर्ष 2022 के लिए जांच परीक्षा 27 मार्च को होगी. उर्मिला प्रताप सुपर-30 में IIT और मेडिकल की निःशुल्क तैयारी कराई जाती है. 27 मार्च को होने वाली परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का माध्यम ऑनलाइन और ऑफलाइन रखा गया है. वे छात्र जो 2022 में किसी भी बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दे चुके हैं या देने वाले हैं वे छात्र इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2022 है.

उर्मिला सिंह प्रताप धारी सिन्हा फाउंडेशन के ट्रस्टी ए.डी. सिंह जो राज्यसभा सांसद हैं उनके द्वारा प्रायोजित उर्मिला प्रताप सुपर 30 वर्ष 2015 से जरूरतमंद एवं मेधावी छात्रों के आईआईटी एवं मेडिकल में पढ़ने के सपने को साकार कर रहा है. इस वर्ष छात्रों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था की गई है. परीक्षा ऑफलाइन ली जाएगी जो 27 मार्च को आयोजित है. परीक्षा 2 घंटे की होगी. इसमें 60 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 30 गणित के और 30 तार्किक क्षमता के होंगे. सभी प्रश्न दसवीं कक्षा तक के स्तर के होंगे. 

ए.डी. सिंह ने बताया कि उर्मिला प्रताप सुपर 30 से चयनित वर्ष 2015-17 के प्रथम बैच में आईआईटी एवं एनआईटी से उत्तीर्ण छात्रों की 7 लाख से लेकर ₹54 लाख तक के पैकेज पर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाई थी. उन्होंने कहा कि संस्था निर्धन एवं मेधावी छात्रों के उत्थान के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ अनवरत कार्यरत है. इस वर्ष की जांच परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

सांसद ने बताया कि चयनित छात्रों को उर्मिला सुपर 30 में निशुल्क पठन-पाठन, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. संस्थान में चयनित छात्रों को 2 वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षा के स्तर के अनुसार अध्ययन कराया जाएगा. उल्लेखनीय है कि उर्मिला सिंह प्रताप धारी सिन्हा फाउंडेशन के द्वारा संचालित सुपर थर्टी के प्रथम बैच के छात्रों ने गुवाहाटी जोन की मेरिट लिस्ट में परचम लहराया था. शशि कुमार मोदी को गुवाहाटी जोन में तीसरा और केशव राज को पांचवां स्थान मिला था. संस्थान के ट्रस्टी ने बताया कि 2018 से 2021 की नीट परीक्षा में 7 छात्रों ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला पाया. 

27 मार्च को होने वाली परीक्षा से संबंधित विशेष जानकारी के लिए सम्पर्क सूत्र : 7808877984, 6202540234, 8210568922 पर किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक को क्लिक करें http://upsuper30.com