बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश...

वैशाली डीएम ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश...

VAISHALI: वैशाली डीएम यशपाल मीणा ने लालगंज प्रखंड के गंडक नदी के किनारे बसंता जहानाबाद छठ घाट का निरीक्षण किया गया और वहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी को छठव्रतियों को सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 

डीएम ने कहा कि घाटों पर साफ सफाई कर दी जाए और कूड़ा रखने के लिए डस्टबिन रखा जाए। घाटों की ओर जाने वाले रास्तों का ड्रेसिंग कराई जाए। घाटों पर सजावट के साथ-साथ बिजली की मुकम्मल व्यवस्था कराई जाए। 

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से वॉच टावर लगाया जाए और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया जाए। जिस पर क्या करें और क्या नहीं करें का लगातार अनाउंसमेंट होता रहे। घाटों पर पानी की गहराई देखकर बैरिकेडिंग कर दी जाए और बांस बल्ली में जाल लगाकर लाल निशान लगाई जाए ताकि वहां से आगे कोई व्यक्ति स्नान करने नहीं जाए।

यहां पर नाव-नाविक और गोताखोर चिन्हित कर रखने का निर्देश दिया गया। घाट पर आने और घाट से वापस जाने के लिए के लिए सुगम व्यवस्था बनाई जाए ताकि किसी को परेशानी ना हो। इस मौके पर अपर समाहर्ता विनोद कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ सहित अन्य उपस्थित थे।

Suggested News