बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : वैशाली में एक घर के अंदर लगा रखा था मिनी गन फैक्ट्री, मुंगेर के कारीगरों की मदद से तैयार हो रहा था हथियार

बड़ी खबर : वैशाली में एक घर के अंदर लगा रखा था मिनी गन फैक्ट्री, मुंगेर के कारीगरों की मदद से तैयार हो रहा था हथियार

VAISAHLI : मुजफ्फरपुर सिटी एसपी ने वैशाली जिले में एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। वैशाली एसपी की मदद से सिटी एसपी ने जिले के कटहरा थाना इलाके एक गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। यह गन फैक्ट्री मुंगेर कारीगर के मदद से चलाया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किये गये है। वहीं मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी व्याप्त है। 

बताया जाता है कि मुजफ्फरपुर सिटी एसपी  को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपु और वैशाली बॉर्डर पर स्थित चकौलिया   गांव में एक मकान अबैध गन फैक्ट्री चल रहा है। जहां से निर्मित हथियार कई जिलों में भेजा जा रहा है। इसी सूचना पर मुजफ्फरपुर सिटी एसपी ने वैशाली  एसपी से सम्पर्क कर खुद रेड करने वैशाली  जिले के चकौलिया गांव पहुंच गये।  

रेड में वैशाली एसपी, महुआ एसडीपीओ समेत कई थानां की पुलिस मौजूद थी। छापामारी स्थल  को 1 किलोमीटर तक सील कर दिया गया था। 

वैशाली एसपी द्वारा बताया गया कि यह मकान साहेब राज के घर में यह मिनी गन फैक्ट्री चल रहा था। मौके से 4 लेथ मशीन, 157 पिस्टल का स्लाइड, 48 पिस्टल बॉडी, 43 अद्ध निर्मित पिस्टल समेत कई समान बरामद किये गये है। वहीं मौके से 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। 

वैशाली से राज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News