बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली की यामिनी साक्षी ने किया अपने जिले के नाम रोशन, खेल कोटे से बनी गृह विभाग में पुलिस अवर निरीक्षक, परिजनों में खुशी का माहौल

वैशाली की यामिनी साक्षी ने किया अपने जिले के नाम रोशन, खेल कोटे से बनी गृह विभाग में पुलिस अवर निरीक्षक, परिजनों में खुशी का माहौल

VAISHALI: वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सोंधो दुल्ह पंचायत की बेटी यामिनी साक्षी ने खेल कोटे से बिहार गृह विभाग में पुलिस अवर निरीक्षक बनकर उस कहावत को झुठला दिया है। जिसमें कहा जाता है कि "पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब"। अपनी कड़ी मेहनत से मार्शल आर्ट वुशू खेल में राज्य के लिए पदक जीतने वाली यामिनी साक्षी दो बहन और एक भाई है। 

मां पुष्पा चौबे ने बताया कि बचपन से ही खेल में रुचि लेने वाली यामिनी को मार्शल आर्ट को लेकर काफी उत्सुक रहा करती थी। लड़की होने के बाद भी उसने मार्शल आर्ट जैसे जोखिम भरे खेल को चुना। यामिनी साक्षी ने मार्शल आर्ट में बिहार के लिए कई मेडल जीत कर राज्य का नाम रोशन किया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने अपने किए गए वादे "मेडल लाओ नौकरी पाओ "को पूरा करते हुए यामिनी साक्षी को बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023 के आलोक में गृह विभाग बिहार अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर सीधा बहाल कर दिया।

यामिनी साक्षी के खेलकोटे से पुलिस अवर निरीक्षक बनने की खबर  पूरे क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई। पिता संजय चौबे सहित परिवार के अन्य सदस्य शिक्षक प्रेमचंद द्विवेदी, हेमचंद द्विवेदी, गोपाल द्विवेदी के अलावा अन्य सदस्य के खुशी का ठिकाना नहीं है। यामिनी के इस उपलब्धि से पूरा गौरव क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

यामिनी को उसकी उपलब्धि पर अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामना प्रेषित किया है। जिसमें जिला परिषद सदस्य रूबी कुमारी ,पूर्व जिला पार्षद धनवंती देवी ,संगीता कुमारी, प्रमुख मुन्ना कुमार, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार कौशर परवेज खान, संजय कुमार सहित अनेक लोग शामिल है। लोगों ने बताया कि यामिनी के खेलकोटे से पुलिस अवर निरीक्षक बनने से खेल को अपना करियर बनाने वाले खिलाड़ियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

Suggested News